गले में छाले हो जाएं तो ये चीजें खाने से तुरंत राहत मिलेगी

गले में छाले हो जाएं तो ये चीजें खाने से तुरंत राहत मिलेगी

सेहतराग टीम

आज के समय में गले में खराश होना आम बात है। लेकिन कई बार गले में छाले हो जाते हैं जो कई लोगों में देखा गया है। ये काफी खतरनाक होता है क्योंकि इसके होने पर लोग खाना नहीं खा पाते हैं। वैसे तो ये काफी सामान्य समस्या है लेकिन ये काफी दर्द देता है। इसके होने के कई कारण होते हैं, लेकिन ये कई बार पेट की गर्मी की वजह से होता है। गले में छालों की वजह से घाव भी बन जाता है, यह स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। गले में छाले होने पर अगर ज्यादा परेशानी महसूस हो या फिर बार-बार गले में छाले हो जाते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसकी वजह कुछ और भी समस्या हो सकती है। गले में हल्के छाले या छाले के लक्षण होने पर आप घरेलू उपायों को करके राहत पा सकते हैं।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

शहद में संक्रमण रोकने के गुण पाए जाते हैं गले के छालों में यह बहुत फायदेमंद है। शहद को पानी में डालकर आप उससे गरारे कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो एक चम्मच शहद ऐसे ही ले सकते हैं। गले के छालों को ठीक करने के लिए दिन में दो तीन बार गरारे कर सकते हैं। इससे आपको गले में खराश की समस्या से भी राहत मिलेगी और दर्द से भी निजात मिलेगी।

टमाटर भी छालों को ठीक करने का कारगर उपाय है। टमाटर में केरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे होते हैं। टमाटर से पाचन क्रिया ठीक होती है और गले के छालों में आराम मिलता है। इसके लिए आप टमाटर को धीरे-धीरे चबा कर खा सकते हैं, जिससे टमाटर का रस अच्छी तरह से मुंह और गले में फैल जाए।

नियमित दही खाना स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा रहता ही है, ये आपको गले के छालों में भी आराम दिलाता है। दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। नियमित दही के सेवन से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं, जिससे मुंह और गले के छालों में आराम मिलता है। रोजाना दही के सेवन से आप गले के छालों में आराम पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रखता है ऑर्गेनिक खाना, जानें अन्य फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।